ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। भरथना उपसंभाग कृषि विभाग के सभागार कक्ष में रविवार को कृषि विभाग की ओर से विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) मुकेश कुमार यादव के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
मुकेश कुमार यादव ने 31 अगस्त 2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर राजकीय सेवा से सेवा निवृत्त हुए। इस अवसर पर कृषि परिवार उपसंभाग भरथना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। डीडीए आर.एन. सिंह ने मुकेश यादव के विभागीय योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि मुकेश यादव ने अपनी ईमानदारी, समर्पण और सहज स्वभाव से कृषि विभाग में अमिट छाप छोड़ी है।
कार्यक्रम में डीडीए आर.एन. सिंह, एडीओ एजी दिलीप कुमार, एडीओ पीपी सुधीर यादव, पूर्व एडीओ पीपी राजेंद्र यादव, बीज गोदाम प्रभारी करिश्मा, शैलेन्द्र यादव, टीए रघुपाल सिंह, टीए चंद्रशेखर, टीए शैलू यादव, टीए संजय बाबूजी, सोनू राठौर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और परिजन मौजूद रहे। फोटो – विदाई समारोंह में मौजूद डीडीए आर.एन. सिंह
