होली प्वाइंट एकेडमी में दीपोत्सव पर सजी रंगोली और दीपों की छटा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

भरथना। नगर के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान होली प्वाइंट एकेडमी में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जूनियर एवं सीनियर विंग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता तथा प्राइमरी विंग द्वारा दीप सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों और सजाए गए दीपों से विद्यालय परिसर को मनमोहक बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने किया। उन्होंने निर्णायक मंडल में शामिल अमित श्रीवास्तव, अनुराग दीक्षित, रीना शर्मा और अनीता गुप्ता के साथ सभी प्रतिभागियों की रंगोली एवं दीप सज्जा की सराहना करते हुए विजेताओं का चयन किया। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर विंग से कावेरी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर विंग में गंगा हाउस विजेता रहा। जूनियर विंग में सरस्वती हाउस को द्वितीय तथा सीनियर विंग में कृष्णा हाउस को द्वितीय स्थान मिला। वहीं तृतीय स्थान पर जूनियर विंग से गंगा हाउस एवं कृष्णा हाउस, और सीनियर विंग से सरस्वती हाउस एवं कावेरी हाउस संयुक्त रूप से रहे।

दीप सजाओ प्रतियोगिता में प्राइमरी विंग से आयशा ने प्रथम, शिवांशी ने द्वितीय और पावनी व नायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनशीलता और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर तान्या दुबे, आर्यन दीक्षित, सौरभ यादव, प्रमोद दुबे, अवनीश कुमार, के.पी. सिंह, आनंद तिवारी, शिवम यादव सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *