ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के तत्वावधान में दिनांक 3-6-2025 को परिषद पांचाल प्रांत के संगठन सचिव डॉ राजेश नारायण दुबे के सौजन्य से उनकी पुत्री स्व दीप्ति दुबे की स्मृति में प्रथम पुण्यतिथि पर उनके निज निवास राजागंज भरथना वकेवर रोड पर शरबत वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय यादव गुल्लू चेयरमैन भरथना आर्य श्यामा बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल एम एस के इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर महेश सिंह कुशवाह शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर सचिव राम प्रकाश पाल कोषाध्यक्ष लविश कौशल प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे प्रवीण दुबे मीनू सहित परिषद अनेक सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्व0 दीप्ति दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम करके किया गया। तथा राहगीरों को वाहन रोक कर लगभग 2000 लोगों शरबत व पेठा खिलाकर शीतल जल पिलाया गया। इस अवसर पर परिषद के सम्मानित सदस्य प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवेन्द्र पोरवाल, राजेन्द्र अवस्थी, अशोक पोरवाल, जमुना दास लखवानी, जिला सह समन्वयक सुशांत उपाध्याय, सुनील दीक्षित कुक्कू, पूर्व शाखा अध्यक्ष, सी के शुक्ला पूर्व अध्याक, निशांत पोरवाल एडवोकेट, संतोष गोस्वामी, विनोद दुबे पूर्व संगठन सचिव फूल सिंह पाल पूर्व सचिव अनिल श्रीवास्तव अरविन्द मिश्र राम नरेश पोरवाल अध्यापक सहित परिषद अनेक सदस्यों एवं गणमान्य नागरिक देश दीप यादव एस के दुबे प्रबंधक एस डी पब्लिक स्कूल विमलेश नारायण दुबे गोविन्द मिश् शिवम् दुबे दलवीर सिंह यादव सहित नगर अनेक महानुभावों की उपस्थिति रही।