सीएचसी में बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर जोर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई गई। यह टीकाकरण कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कार्यक्रम के तहत स्टाफ नर्स ममता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। इस दौरान अभिभावकों को भी टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सैफ खान ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु के मध्य सभी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सीएचसी पर एचपीवी वैक्सीनेशन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। यह पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं। इस दौरान राजेश तिवारी, विपिन व ज्ञान सिंह वर्मा आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *