श्रीमलूक पीठाधीश्वर देवाचार्य राजेन्द्र दास जी महाराज ने किया “सनातन धर्म एवं विज्ञान” पुस्तक का विमोचन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा। सनातन धर्म एवं विज्ञान विषय पर डॉ तृप्ति दीक्षित द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन आज दिनांक 25/12/2025 गुरुवार को जनपद इटावा में मानस सम्मेलन में पधारे परम पूज्य अनन्त श्रीविभूषित, श्रीमज्जगदगुरु मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज एवं भारत सरकार के पूर्व सचिव रहे डॉ विश्वपति त्रिवेदी (रिटा.आईएएस) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रोफेसर डॉ तृप्ति दीक्षित
इटावा के नुमाइश चौराहा स्थित आवास विकास कालोनी निवासी डॉ हरिश्चंद्र दीक्षित पूर्व प्राचार्य एवं डॉ मिथलेश दीक्षित पूर्व विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र की सुपुत्री हैं , एवं वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। डॉ तृप्ति दीक्षित ने बताया सनातन धर्म और विज्ञान विषय पर लिखित इस विशेष पुस्तक में सनातन धर्म के वैज्ञानिक पक्ष पर प्रकाश डाला गया है। खगोल विज्ञान, गणित, ज्योतिष, योग, चिकित्सा एवं पर्यावरण विज्ञान इत्यादि क्षेत्रों में सनातन धर्म का प्राचीन ज्ञान वैश्विक पटल पर सदैव प्रासंगिक रहा है और शाश्वत रहेगा। सनातन धर्म में विज्ञान को धर्म से अलग नहीं माना गया अपितु दोनों का उद्देश्य सत्य की खोज ही है दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। प्रोफेसर दीक्षित को लेखन की अभिरुचि बचपन से ही अपने माता पिता की प्रेरणा एवं परिवार के आध्यात्मिक वातावरण द्वारा अपने दादा जी पूर्व प्राचार्य पंडित नित्यानंद दीक्षित जी के सानिध्य में रहकर प्राप्त हुई है।
पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था ओशन के महासचिव सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी एवं डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर ओशन डॉ पीयूष दीक्षित भी उपस्थित रहे। डॉ तृप्ति की इस उपलब्धि पर डॉ अरविन्द शर्मा प्राचार्य जनता महाविद्यालय अजीतमल , डॉ मोनिका दीक्षित, डॉ प्रकाश दुबे जनता कॉलेज बकेवर , श्री संजीव अग्रवाल सहित उनके सभी परिवारीजनों एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *