ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर में आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाले द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर शनिवार को भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में श्याम नाम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।

आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ ॐ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम, बकेवर रोड से हुआ। सुबह करीब 10:30 बजे निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं पटाखे छोड़कर उत्साह व्यक्त किया गया। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से श्याम प्रेमियों द्वारा लस्सी का वितरण भी किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। यात्रा में, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
आयोजकों ने बताया कि 30 मार्च को जवाहर रोड स्थित भैरोमल राइस मिल में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा और देश के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
इस दौरान ॐ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया, चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, अरविन्द चौरसिया, अतुल पोरवाल, विनोद यादव, अनुराग पोरवाल ‘छुन्ना’, अभिनव दीक्षित, राजू महेश्वरी, राजेश चौहान, राहुल यादव, रामजी तोमर, रोहित भंसाली, विशाल चौबे, राजेंद्र पोरवाल ‘रज्जू’, सुनील शारदा, राजीव पोरवाल, संतोष वर्मा, ऋतिक जादौन, संजीव यादव, बृजपाल सिंह जादौन, मोनी शर्मा, गौरव वर्मा, छोटू वर्मा, मनु, मुकेश, शिवम, सुमित, नागेश, डब्बू, बाबू, पप्पी अग्रवाल सहित अनेक श्याम भक्त मौजूद रहे।
