ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: भारत माता के दो महान सपूतों अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 119वीं और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 69वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर के बालूगंज स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रशेखर राठौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’ मौजूद रहे। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
वक्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान और तिलक के स्वराज्य आंदोलन में योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आजाद का जीवन साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक था, वहीं तिलक ने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का नारा देकर जनजागरण की लहर चलाई थी।
कार्यक्रम में राजेन्द्र चौधरी, रामप्रकाश पाल, सुशांत उपाध्याय, डॉ. आर. एन. दुबे, नीलू पाण्डेय, सी.के. शुक्ला, सुनील दीक्षित कुक्कू, अशोक कुमार गुप्ता, विष्णु भदोरिया, मंटू शुक्ला, विनोद पोरवाल, विनय यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने देश के इन महानायकों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, इस कार्यक्रम का संचालन संजय माधवानी द्वारा किया गया।
