व्यापारी नेता का निधन:शोक में डूबे व्यापारी=हृदयुगति रुकने से बॉबी पोरवाल का हुआ निधन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

=हृदयुगति रुकने से बॉबी पोरवाल का हुआ निधन,

भरथना,इटावा। ईश्वर द्वारा रचित कहानी का अगला अध्याय क्या होगा? इसकी किसी को जानकारी नहीं होती। व्यापार मण्डल भरथना के उपाध्यक्ष बॉबी पोरवाल ने 50वें जन्मदिवस के दिन ही अन्तिम साँस ली। आकस्मिक हुई मृत्यु से परिवारीजनों में चीख पुकार के साथ व्यापारियों व इष्टमित्रों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने उनके आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल भरथना के उपाध्यक्ष व पोरवाल धर्मशाला भरथना के अध्यक्ष अजय पोरवाल (बॉबी) निवासी इन्द्रा नगर भरथना का बीते दिवस 31 अक्टूबर को ह्रदय गति रूक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। इसी दिन उनका 50वाँ जन्मदिन था। सुबह से लेकर दोपहर तक शुभचिन्तकों की जन्मदिवस पर बधाईयों का क्रम रहा। इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनकी तबियत बिगडने लगी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें उपचार हेतु सैंफई चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ उनकी ह्रदयगति रूक जाने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गयी। उनके निधन की सूचना पर पत्नी अंजू, दो पुत्रियां गौरी, जया सहित परिवारीजनों में चीख पुकार के बीच कोहराम मच गया। वहीं व्यापारियों व अन्य शुभचिन्तकों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने उनके आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पालिकाध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, श्री भगवान पोरवाल,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता,करूणा शंकर दुबे,राम शंकर वर्मा,रूपकिशोर गुप्ता (रूपे), बंटी पोरवाल, अरुण दुबे,विजयेंद्र तिमोरी,तनुज श्रीवास्तव,सुबोध श्रीवास्तव, बृजेश पोरवाल,लोली पोरवाल,विपिन पोरवाल, रामजी भदौरिया,सन्तोष सविता, प्रशान्त जैन,सुमित गुप्ता, भगवान दास पोरवाल,राधेश पाण्डेय,अनूप जाटव, अक्कू दीक्षित,बृजपाल सिंह जादौन, अशोक गुप्ता,नितिन पोरवाल,पम्मी प्रदीप पोरवाल रज्जन,रवि पोरवाल छुन्नी, नेक्से पोरवाल,सुशील पोरवाल, दलवीर यादव,जयदीप त्रिपाठी, पंकज पोरवाल,सौरभ दुबे, रिंकू यादव सहित सैकडों व्यापारियों व समाजसेवियों की उपस्थिति प्रमुख रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *