व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी आवाज, इटावा से रायबरेली तक उठेगा प्रस्ताव

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के फ्रंटल जिला उद्योग मंच की अहम बैठक शिवपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष उद्योग मंच मेजर पांडे उर्फ जन्मेजय पांडे ने किया।

बैठक में कस्बों से आए पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने अपने सम्मानित पदाधिकारियों के साथ मेला मलिक परशुपुरा जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल स्वर्गीय राजू पांडे की प्रतिमा पर अंगवस्त्र पहनाया ।

बैठक में व्यापारियों के उत्पीड़न, मनमानी वसूली और प्रशासनिक दबाव जैसे गंभीर मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने साफ कहा कि “व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने एलान किया कि ऐसे अधिकारियों की शिकायतें आगामी 10 सितंबर को रायबरेली में होने वाली क्रांतिकारक समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को लिखित रूप में सौंपी जाएंगी।इसी क्रम में बकेवर अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने घोषणा की कि 26 अगस्त को बकेवर में व्यापारी बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ए. शर्मा, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री बी.के. वर्मा, जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

संतोष चौहान ने कहा “व्यापारी समाज इस देश का असली भामाशाह है। उनके हक और अधिकारों की लड़ाई हम तन-मन-धन से लड़ेंगे। दिल्ली में होने वाली व्यापारी भामाशाह बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के सामने भी इटावा की समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा जाएगा। इटावा से संतोष चौहान व धर्मेंद्र जैन दिल्ली जाएंगे और व्यापारियों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।”

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा, प्रदेश मंत्री बीके वर्मा, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, सुनील चौहान, नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाह युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे सहित डॉक्टर सर्वेश कुशवाहा, उमेश चंद्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल,अनिल यादव, आशीष तिवारी, गोविंदा कृष्णा भदौरिया, प्रिया दिवाकर, अंजू वर्मा, लक्ष्मी कुशवाहा, इंदिरा शुक्ला, देवेंद्र सिंह चौहान, शशांक भारद्वाज, अनुराग वर्मा, प्रदीप कनौजिया, सौरभ उपाध्याय, पुरुषोत्तम मिश्रा, पंचम चौधरी, बृजेश त्रिपाठी, रूबी शर्मा, विजेता गोयल, अमित शर्मा, सुशील सम्राट, रणवीर सिंह चौहान, राहुल चौहान, अभिषेक दीक्षित, विजय त्रिपाठी, मकरंद सिंह, चंद्र मोहन सिंह, डॉक्टर दीपक डिसूजा, राजीव पाल, गगन चौहान, समर्थ पांडे, गोविंद पांडे, राम मिश्रा, बृजेश मिश्रा, काजू पांडे, प्रशांत जी प्रधान जी मोनू दीक्षित आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष मेजर पांडे ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को शानदार भोजन ग्रहण कराकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *