ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा दिसम्बर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता में उनके निज आवास पर संपन्न हुई जिसमें समस्त जनपद से पदाधिकारी सदस्यों व अन्य व्यापारियों ने हिस्सा लिया। उद्योग व्यापार मंडल की प्रथम बैठक में उपस्थित नगर एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में तय किया गया कि आगे से हर माह जिले के कस्बों में बैठक होगी जिससे वहां के समस्याओं का प्रशासन द्वारा समाधान कराया कराया जा सकेगा।

श्री गुप्ता ने आगे सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन के पदाधिकारी अपने व्यवहार के माध्यम से ज्यादा लोगों को व्यापार मंडल से जोड़ने का प्रयास करें ताकि संगठन मजबूत हो सके क्योंकि आए दिन खाद्य विभाग, श्रम विभाग एवं बांट कांटा विभाग द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संपूर्ण जनपद की इकाइयों के पदाधिकारियों ने अपना पूरा समर्थन देकर संगठन को और विस्तार करने पर बल दिया।
जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए लाइन पार के अध्यक्ष पद पर शिव शरण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष के पद पर वेद प्रकाश गुप्ता और कार्यालय प्रभारी के पद पर रिंकू यादव को नियुक्ति की घोषणा की गई।

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी की प्रान्तीय परिषद में इटावा जनपद से एकमात्र सदस्य निर्वाचित हुई आकांक्षा गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया । बैठक में जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत दुबे, राजीव शुक्ला, इरशाद अली टिंकू, राजेश गुप्ता राहुल गुप्ता,गणेश राजपूत, गोरख नाथ वर्मा,जय प्रकाश जैन, डॉ हर्षित पोरवाल, अखिलेश शर्मा, आनंद पोरवाल ,शरद अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, गोविंद दुबे,राजीव वर्मा, बंटी पोरवाल,संतोष पोरवाल, बबलू त्रिपाठी, अनिल कौशल,अशोक अग्रवाल, आलोक गुप्ता, आनंद पोरवाल सहित भारी संख्या में लोक उपस्थित रहे।
