राष्ट्रीय पक्षी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथनाल: भरथना कोतवाली क्षेत्र के नगला जयलाल गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने जब मोर का शव खेतों में देखा, तो तुरंत पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मोर के शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शौकत खां ने बताया कि मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मोर का अंतिम संस्कार पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी चिंता है।

फिलहाल वन विभाग ने मोर के शव को जांच के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि यह प्राकृतिक मौत थी या इसके पीछे कोई और कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *