मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर&चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ चेक वितरण कार्यक्रम

भरथना। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को भरथना तहसील सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता की राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभागार में मौजूद किसानों और लाभार्थियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुनवाया गया, जिसमें उन्होंने योजना की उद्देश्य और सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री का संबोधन सुनकर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और विश्वास की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री का संबोधन सुनाए जाने के बाद शाम करीब 4:30 बजे सहायता राशि के चेकों का वितरण किया गया। पात्र 105 लाभार्थियों को यह चेक दिए गए, जिनका भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।

कार्यक्रम में कस्वा भरथना के ब्रजराज नगर की शारदा देवी, गाँव सरैया की शारदा देवी, कुशगवा अहिरान की सपना देवी, अकबरपुर दौलतपुर की अंजलि और भानपुर की अनीता देवी सहित करीब एक सैकड़ा किसानों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई।

सहायता राशि प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। कई परिजनों की आंखों में आभार के आँसू भी देखे गए।

इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपजिलाधिकारी श्रीवास्तव ने कहा कि, दुर्घटना का चिन्हाकन करने के बाद पीड़ित के परिजनों को शासन द्वारा सहायता राशि का वितरण किया गया है. “सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद तक सहायता समय पर पहुंचे। यह योजना किसानों के परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *