होली पोइण्ट एकेडमी में शिवम यादव का सम्मान समारोह आयोजित
ब्रजेश पोरवाल- एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना स्टेशन रोड निवासी एवं होली पोइण्ट एकेडमी के पूर्व छात्र शिवम यादव के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन होने पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. पाण्डेय द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई।
समारोह में जिले के कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार, एसडीएम भरथना सुशांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता सुबोध दीक्षित, पूर्व चेयरमैन श्रीमती राजबाला माहेश्वरी, प्रधानाचार्य मीना यादव, श्रीमती नीलम यादव, पेरामाउंट थियोसोफिकल विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डी.पी. सिंह एवं प्रबंधक नीरजा पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने शिवम यादव से करियर और सफलता से जुड़े सवाल किए। जवाब में उन्होंने कहा, “आज के छात्रों के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ी चुनौती है। सफलता के लिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी है, सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि पूरे जीवन के लिए।”
अपने प्रेरक संबोधन में एसएसपी संजय कुमार ने कहा, “पढ़ाई-लिखाई से हम न केवल अपना, बल्कि अपने माता-पिता और समाज का नाम भी रोशन करते हैं।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित श्रीवास्तव, अरुण मोटवानी, अनुराग दीक्षित, अविनेश कुमार, मनोज मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, आशीष दीक्षित, आनन्द तिवारी, अश्विन गुप्ता, गौरव वर्मा, प्रमोद दुबे, अनुराधा पाठक, शालिनी चौहान, शानू वर्मा, रीना शर्मा, मेघा शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति और छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरुण शाक्य एवं निशि पाण्डेय ने किया।
