भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह विवेकानंद शाखा भरथना के आतिथ्य में संपन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे के जवाहर रोड स्थित ऊँ कृष्णा गार्डन में दिनांक 05/04/2026 दिन रविवार को भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह तथा भारत विकास परिषदीय विवेकानन्द शाखा भरथना का दायित्व ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह विवेकानंद शाखा भरथना के आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसमें डॉ आर एन दुबे ने प्रांतीय अध्यक्ष, आलोक रायजादा ने प्रांतीय महासचिव, निशंक जैन ने प्रांतीय वित्त सचिव, मेजर पांडेय मेला मालिक परशुपुरा ने दायित्व ग्रहण कर शपथ ली। प्रांतीय गतिविधि संयोजक चन्द्रशेखर सिंह राठोड़ अत्रि दीक्षित, उमाकांत श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश उपाध्याय, महिला गतिविधि श्रीमती रीना राठौर जिला समन्वयक जनमेजय पाण्डेय, जिला सह समन्वयक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने शपथ ली।
इस अवसर मुख्य अतिथि विजय शंकर प्रसाद खंड विकास अधिकारी भरथना, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सचिव सेवा विमलेश शंकर अवस्थी, शपथ अधिकारी डॉ रमेश चंद्र शुक्ल प्रांतीय संरक्षक डॉ विद्या कांत तिवारी ,अजय यादव ‘गुल्लू’ चैयरमेन भरथना, विक्रम सिंह कोतवाली निरीक्षक भरथना, अरिमर्दन सिंह कोतवाली निरीक्षक क्राइम, पागलबाबा मंदिर के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया की गरिमामय उपस्थिति रही।
तत्पश्चात विवेकानंद शाखा भरथना का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें देवेन्द्र कुमार पोरवाल शाखा अध्यक्ष, ललित पाल सचिव, मक्खन सिंह वर्मा, रुद्र पाल सिंह भदौरिया गतिविधि संयोजक, संजय माधवानी सुनील दीक्षित कुक्कू, एवं श्रीमती रश्मि दुबे ने महिला गतिविधि को शपथ अधिकारी निशंक जैन ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में लगभग 15 शाखाओं से आएं भारत विकास परिषद के कन्नौज, इटावा फर्रुखाबाद, औरैया एवं कानपुर के पदाधिकारियों ने सहभागिता सुनिश्चित की।
इस अवसर भरथना शाखा से निवर्तमान अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर सिंह राठौर सचिव श्री राम प्रकाश पाल, श्रीभगवान पोरवाल, डॉ दीपक दुबे, महेंद्र सिंह चौहान, आकाश गुप्ता, निखिल पोरवाल, देवेन्द्र कुशवाहा, राजेन्द्र अवस्थी ,सी के शुक्ला, अरविंद कुमार मिश्र, इन्जि विनोद पोरवाल,फूल सिंह पाल, अनिल श्रीवास्तव प्रमोद पाल, सुनील कश्यप, नीरज उपाध्याय, रामपाल सिंह राठौर, करुणा शंकर दुबे, नीलू पांडे, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, पुनीत पांडे, अनिल पाठक, डॉ दीपक दुबे, श्याम जी पोरवाल नेक्से, महेंद्र सिंह चौहान, सर्वेश राठौर सहित परिषद के अनेक सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *