भरथना में हिंदू सेवा समिति की बैठक, संगठन विस्तार व सामाजिक सरोकारों पर हुआ मंथन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना नगर के मुहल्ला बालूगंज में चंदन शर्मा के प्रतिष्ठान पर हिंदू सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष भगवा सेवक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष भगवा सेवक प्रदीप शर्मा ने कहा कि हिंदू सेवा समिति समाज में सेवा, संस्कार और संगठन के भाव को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन के विस्तार, युवाओं की सहभागिता, सामाजिक एकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। साथ ही समिति की भावी रणनीति और कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संस्थापक एवं अध्यक्ष भगवा सेवक प्रदीप शर्मा एवं संरक्षक पंडित जितेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा ने संगठन में चन्दन शर्मा एवं रवि शर्मा को हिंदू सेवा समिति की ओर से संरक्षक नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त संरक्षकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और संगठन को सहयोग देने की अपेक्षा जताई गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और समिति के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बृजेश पोरवाल, मोहित वर्मा, डॉ. प्रदीप मुखर्जी सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *