ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। महावीर नगर स्थित श्री महावीर हनुमान जी मंदिर परिसर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परमपिता परमात्मा की कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न कराई जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार नर्मदेश्वर, लक्ष्मी-नारायण, राधाकृष्ण, मां सरस्वती, गणेश जी, मां अन्नपूर्णा, शीतला माता, रामदरबार तथा शिव परिवार (शंकर-पार्वती) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 9 फरवरी, सोमवार को जलाधिवास, दुग्धाधिवास एवं अन्नाधिवास से होगा।
10 फरवरी, मंगलवार को फलाधिवास, पुष्पाधिवास, मिष्ठानाधिवास तथा सायंकाल देव दर्शन यात्रा निकाली जाएगी। 11 फरवरी, बुधवार को सायंकाल प्राण प्रतिष्ठा हवन का आयोजन होगा। 12 फरवरी, गुरुवार को प्रसाद वितरण एवं भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
आचार्य के रूप में दिनेश मिश्रा तथा सह-आचार्य के रूप में विद्याविलास मिश्रा व अवध बिहारी चतुर्वेदी (छुन्ना पंडित जी) अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। आयोजक वैभव चतुर्वेदी (मन्नू), रोहित, मोहित, विशाल, सौरभ, तथा व्योम चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
