ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने भरथना के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी राम दवन मौर्य का जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने CO को नगर की प्रमुख समस्याओं और व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि त्योहारों व बाजार के भीड़भाड़ वाले दिनों में कुछ स्थान संवेदनशील रहते हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस प्रबंधन की जरूरत रहती है। साथ ही, नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या लोगों को प्रतिदिन परेशान करती है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम दवन मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भरथना की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि पुलिस और जनता के बीच संवाद भी बेहतर हो और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने की बात दोहराते हुए CO ने बताया कि पुलिस टीम को पहले ही सक्रिय किया जा चुका है। किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नगर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या पर उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही की जाएगी।
व्यापार मंडल ने CO को विश्वास दिलाया कि नगर के हितों और सुरक्षित व्यापारिक वातावरण के लिए वे पुलिस-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वागत कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नवागत CO के कार्यकाल से बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान,उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे (मेला मालिक),जिला मीडिया प्रभारी/ जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दिक्षित,नगर अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल (रज्जन) के साथ अन्य व्यापारीगढ़ मौजूद रहे
