ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा।विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत बिजौली में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मुख्य विकास अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ ग्राम पंचायत में निर्मित हो रहे चिल्ड्रन पार्क /खेल मैदान का निरीक्षण किया तथा मैदान में वृक्षारोपण सहित खेल मैदान में अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाने का निर्देश दिया ।
प्राप्त विवरण के अनुसार सी डी ओ इटावा आई ए एस अजय कुमार गौतम ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ,खंड विकास अधिकारी महेवा बृज बिहारी त्रिपाठी ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया आदि की मौजूदगी में निर्मित हो रहे खेल मैदान का औचक निरीक्षण किया वहीं उन्होंने ग्राम प्रधान तिलक सिंह राजपूत एवं ग्राम सचिव अनुष्का दुबे से मैदान में खेल सुविधाएं बढ़ाने जिसमें बैडमिंटन कोर्ट ,बॉलीबॉल कोर्ट तथा फुटबॉल कोर्ट बनाने सहित उचित जल निकासी सहित गांव में रोजगार सृजन के अवसर पैदा करने तथा समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया ।
वही मैदान में उद्यान विभाग की ओर से वृक्षारोपण भी कराने जाने की बात कही ।
वही इसके बाद पंचायत घर सहित गांव में चल रहे विकास कार्यों को भी देखा वहीं इस अवसर पर गांव के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे।
