ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
अध्यक्ष और महामंत्री पद पर 29 अक्टूबर को होगा मतदान
भरथना: बार एसोसिएशन भरथना के चुनाव में नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह पदों पर सोलह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए जबकि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए अब 29 अक्टूबर को मतदान होगा चुनावी प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी की देखरेख में संपन्न कराई जा रही है ।

शनिवार को नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया जिसके बाद कई पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गई अध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र पांडेय और मान सिंह यादव के बीच मुकाबला होगा वहीं महामंत्री पद के लिए नरेंद्र कुमार और राकेश सिंह चौहान के बीच सीधी टक्कर रहेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश उपाध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुबोध यादव मंत्री पद पर कप्तान सिंह और रूपेंद्र कुमार सहित कुल छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

वरिष्ठ सदस्य पदों पर कृष्णकांत श्रीवास्तव प्रेम सिंह रामस्वरूप यादव बाबूराम यादव विजयकृष्ण श्रीवास्तव और श्याम मोहन यादव निर्विरोध चुने गए जबकि कनिष्ठ सदस्य पदों पर गोविंद मिश्रा रघुवीर सिंह निषाद विनय कुमार सुबोध कुमार और सत्यभान सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए चुनावी प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव सदस्य राघवेंद्र श्रीवास्तव सुभाष चंद्र यादव रामकुमार यादव और रामपाल सिंह राठौर मौजूद रहे ।
