बसरेहर की टूटी सड़क को लेकर व्यापार मंडल ने सांसद से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। बसरेहर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद जितेंद्र दोहरे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि बसरेहर कस्बे की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, जिससे स्थानीय व्यापारी और आमजन दोनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है।

सांसद जितेंद्र दोहरे ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सड़क की मरम्मत कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, राजीव मिश्रा, अनवार हुसैन, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, जिला मंत्री इश्तियाक कुरैशी, युवा जिला महामंत्री राघव यादव और बसरेहर नगर अध्यक्ष नवीन यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *