फिल्म के शीर्षक को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। तहसील स्थित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक प्रस्तावित फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि “यादव जी की लव स्टोरी” नाम से बनाई जा रही फिल्म का शीर्षक एक विशेष समुदाय से जुड़ा होने के कारण समाज के कुछ वर्गों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बुधवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म का शीर्षक सामाजिक भावनाओं को प्रभावित कर सकता है, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि संबंधित विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव समेत कई अधिवक्ता इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के लिए समय रहते उचित कदम उठाए जाएं।

इस दौरान अधिवक्ता महावीर सिंह यादव, सुभाष चंद्र यादव, सत्य प्रकाश राजा, राम कुमार यादव, सुरेश चंद्र यादव, मान सिंह यादव, राम स्वरूप, सुबोध यादव, भूपेन्द्र यादव, सुधीर यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे.

फोटो – ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *