पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों में मचा कोहराम

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह उस समय हडकम्प मच गया, जब खेतों के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लहरियापुरा निवासी 53 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र बाबूराम का शव रविवार सुबह करीब दस बजे खेतों में बबूल के पेड़ पर अंगौछे के सहारे लटका मिला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही मृतक का बड़ा बेटा मोहर सिंह एवं पत्नी नीलम रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, साम्हो चौकी प्रभारी कोमल चौधरी पुलिस बल एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताया गया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक के बड़े बेटे के अनुसार परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक उन्होंने यह कदम उठा लिया।

घटना के समय मृतक का बड़ा बेटा पास के गांव में मजदूरी करने गया था, जबकि छोटा बेटा महेंद्र मोहन लखना में पेंटिंग का काम करने गया हुआ था। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों एवं विवाहित पुत्री शिल्पी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो – मृतक फ़ाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *