ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के भरथना ऊसराहार मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे की है जब उमरसेंडा नहर पुल पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए संदीप पुत्र रामबाबू शुक्ला निवासी बीसनमऊ थाना अछल्दा जनपद औरैया ने बताया कि मैं अपनी बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार सुभाष सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र कायम सिंह निवासी नगला राम सिंह थाना अछल्दा तथा ओम जी उम्र 14 वर्ष पुत्र अशोक तिवारी निवासी बीसनमऊ थाना अछल्दा के साथ सुबह दवाई लेने के लिए भरथना थाना के नगला दुली जा रहा था।
जैसे ही हम लोग उमरसेंडा नहर पुल पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक दूध से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुभाष तथा ओम जी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा संदीप को भी मामूली चोटें आई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया।