पागल बाबा गंगासागर धाम में होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र के भरथना बकेवर मार्ग पर विरौंधी मोड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम, भरथना में रविवार को होली मिलन समारोह एवं विशेष महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु व नागरिक शामिल हुए और एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए उत्साह के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

कार्यक्रम में दोपहर दो बजे से होली मिलन व विशेष महोत्सव संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान “होली के रंग पागल बाबा जी के संग” थीम के साथ विशेष रूप से फूलों की होली खेली गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने फूल बरसाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का संचालन करुणाशंकर दुबे ने किया। इसी क्रम में आयोजक व धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धालुओं तथा नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू, पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज पोरवाल, नीता पोरवाल,मनोज यादव (बंटी), व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, रमेश यादव जिला महामंत्री,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दिक्षित, जिला मंत्री गिरीश शुक्ला, जिला मंत्री जीतू चौहान, लुधियानी संरक्षक रामचंद्र पोरवाल, नगर अध्यक्ष रज्जन पोरवाल, सुमन पोरवाल, डॉ योगेंद्र दुबे, अतुल पोरवाल, संजीव दीक्षित, हरनाथ सिंह कुशवाह, राजेश तिवारी, आशु, संजय चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, शीतल चौरसिया, राहुल चौरसिया समेत सैकड़ों भक्तों ने पागल बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *