परीक्षा केंद्र पर छात्रा की तबियत बिगड़ी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वा के एक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में दसवी की परीक्षा दे रही एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्वा के मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी एक दसवी की छात्रा कस्बा के जवाहर रोड स्थित एस.ए.वी. इंटर कॉलेज की छात्रा सुबह की प्रथम पाली में गणित की परिक्षा दे रही थी. बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद परिजनों को सूचित करते हुए छात्रा को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिले के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *