पति की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में प्रेमी का पिता गिरफ्तार

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी प्रेमी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

गौरतलब है कि 9 फरवरी को गांव पड़ियापुरा में रणवीर सिंह पुत्र लाखन सिंह का खून से लथपथ शव खेतों में बने मकान के बरामदे में मिला था। सुबह परिजनों ने शव देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई थी।

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी पूजा ने अपने प्रेमी अर्पित के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने थाना भरथना में अपनी भाभी पूजा, उसके प्रेमी अर्पित और अर्पित के पिता सर्वेश कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले ही मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी प्रेमी का पिता सर्वेश कुमार फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के अनुसार, वांछित आरोपी सर्वेश कुमार पुत्र होम सिंह को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मल्हौसी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को मा० न्यायालय में पेश किया गया है।

फोटो – पुलिस अभिरक्षा में खड़ा आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *