ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

जिला मीडिया प्रभारी का सम्मान करते हुए समिति के पदाधिकारी
भरथना। कस्बे में चल रहे श्री नवदुर्गा युवा समिति द्बारा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन भक्तिमय माहौल का सृजन कर रहा है। नवदुर्गा युवा समिति महावीर नगर भरथना के तत्वावधान में हो रहे महोत्सव में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु देवी दर्शन को पहुंच रहे हैं।
संध्या के समय संगीतमयी आरती के साथ देवी दरबार गुंजायमान हो उठता है। भक्ति रस से ओतप्रोत धुनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु झूमते हुए माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का सामूहिक गुणगान करते हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न पूजन-अर्चन में भक्तों की सहभागिता आयोजन को और भी पावन बना रही है। सजावट से सुसज्जित उच्च सिंहासन पर विराजमान माँ भवानी के दरबार में दर्शन को उमड़ रही भीड़ उनके चरणों में नमन कर रही है। श्रद्धालु माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि व मंगलकामनाएं मांगते हैं।
इस दौरान युवा समिति के पदाधिकारी अवधेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, इंद्रेश पाल, मुकेश गुप्ता, अवनीश गुप्ता और नगर के गणमान्य लोगों में राजू पोरवाल, पंकज सविता, देवेंद्र पोरवाल अध्यापक, प्रशांत पोरवाल, प्रिंस गुप्ता एसपी, आबिद मोहम्मद फल वाले सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
