दावत से लौट रहे भाई-बहन के साथ छिनैती

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुरा नहर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार भाई और उसकी दो बहनों के साथ अज्ञात बदमाशों ने छिनैती की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना सोमवार रात की है जब तीनों दावत खाकर वापस लौट रहे थे।

जनपद औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के ग्राम घसारा अंतर्गत नगला भगत निवासी शिवम अपनी दो बहनों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान भरथना कोतवाली क्षेत्र के बाहरपुरा नहर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने डराकर शिवम की बहनों से सोने की चैन, अंगूठी और कानों के टॉप्स छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ितों को कोतवाली लाकर घटना की जानकारी ली गई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों का कहना है कि देर रात बदमाशों ने उनके साथ छिनैती की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *