तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत, एक घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही से करीब 1 घंटे तक स्ट्रेचर पर तड़पता रहा घायल किशोर, चैन की नींद सोते रहे एंबुलेंस चालक

भरथना: कस्बा के भरथना बिधूना मार्ग पर तेज रफ्तार ओमनी वैन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किशोरों को गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। जहां एक किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तथा एक किशोर की गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित गुरु जी मैरिज होम के सामने की है। जहां देर शाम करीब आठ बजे दो बाइक सवार किशोरों को तेज रफ्तार ओमनी वैन ने टक्कर मार दी। जिससे क्षेत्र के गांव सरैया निवासी सक्षम पुत्र स्व. राजीव तथा कुंवरा गांव निवासी नवनीत पुत्र अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। वहीं नवनीत की गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि घायल करीब एक घंटे तक गंभीर घायल अवस्था में एंबुलेंस के आभाव में तड़पता रहा। लेकिन एम्बुलेंस चालकों द्वारा नियमों का हवाला देता जा रहा। करीब एक घंटे तक किशोर गंभीर घायल अवस्था में तड़पता रहा लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध ना होने के कारण घायल को निजी वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।

करीब एक घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध ना हो पाने के कारण घायल के परिजन आक्रोशित नजर आए। जैसे ही घायल को निजी वाहन से इटावा के लिए ले जाया गया तुरंत अस्पताल परिसर के अंदर खड़ी एक एम्बुलेंस इमरजेंसी के बाहर आकर लग गई।

एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन, पुलिस कर्मी तथा मीडियाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। लेकिन एम्बुलेंस कर्मी अपने कमरे में चैन की नींद लेते नजर आए। एम्बुलेंस अस्पताल के अंदर मौजूद होने के बाबजूद भी एम्बुलेंस होने से इंकार किया जाता रहा और नियमों का हवाला दिया जाता रहा।

इस सम्बन्ध में प्रोग्राम मैनेजर राहुल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि जैसे ही घटना की सूचना मिली एम्बुलेंस को रवाना किया गया है। अगर एम्बुलेंस समय से नहीं पहुंची है और लापरवाही बरती गई है। तो सम्बंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *