ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के इटावा कन्नौज हाइवे पर शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता की बाइक में एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यप्रकाश यादव राजा तहसील से अपने घर जा रहे थे तभी तहसील गेट के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अधिवक्ता के सिर में चोट आई साथ ही अधिवक्ता के दो दांत भी टूटे बताए जा रहे है। परिजनों द्वारा अधिवक्ता को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
फोटो – घायल अवस्था में वरिष्ठ अधिवक्ता
