ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सराय जलाल में किसानों में दिखा उत्साह
भरथना। शासन की मंशा और जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के निर्देशन में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गांव-गांव में पहुंचाने की दिशा में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में मंगलवार को भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम सराय जलाल में विशेष कैंप का आयोजन कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया गया।

तहसीलदार राजकुमार सिंह और राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों को रजिस्ट्री के फायदे बताए और मौके पर ही फार्म भरवाकर कई किसानों का पंजीकरण भी करवाया। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और शासन की इस पहल की सराहना की।
अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के ज़रिए किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे बीज वितरण, सिंचाई अनुदान, किसान सम्मान निधि आदि का सीधा लाभ उठा सकेंगे।
तहसील प्रशासन द्वारा इस कार्य को अभियान का रूप देते हुए प्रतिदिन अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जा रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तेज़ी से पूर्ण कराने के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग और ग्राम स्तर की समितियां समन्वय से कार्य कर रही हैं।
ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र किसान बिना रजिस्ट्री के न रहे। आगामी दिनों में आसपास के अन्य गांवों में भी इसी तरह कैंप आयोजित किए जाएंगे।
फोटो – मौके पर किसानों को समझाते तहसीलदार राजकुमार सिंह
