ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रखे 8 एमबीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदले जाने का कार्य अब शुक्रवार को किया जाएगा। ट्रांसफार्मर पहुंचने में हुई देरी के कारण गुरुवार को प्रस्तावित कार्य स्थगित कर दिया गया है। कार्य के दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति लगभग 10 घंटे तक बाधित रहेगी।
जेई नीरज कुमार ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र भरथना पर लगे 8 एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को बदले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को यह कार्य किया जाना था, लेकिन ट्रांसफार्मर समय से न पहुंचने के कारण अब शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगी।जेई ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में सहयोग करें और आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें।
गौरतलब है कि बीते दिनों हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली विधुत लाइन पर गिरने से उपकेंद्र पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित थी। अब नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
