जसवंतनगर में उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत, अधिकारियों पर मनमानी के आरोप

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता का शुक्रवार को जसवंतनगर व्यापार मंडल की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने की।

समारोह में संरक्षक भुवनेश चंद यादव,जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव,नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार,जिला उपाध्यक्ष शिवकांत दुबे,जिला उपाध्यक्ष राजीव माथुर,नगर महामंत्री अभिषेक पोरवाल, तथा व्यापारी जितेंद्र कुमार वर्मा, नीरज दुबे, कौशल यादव, दयाशंकर गुप्ता, विनय गुप्ता, अजेंद्र गौर, रिंकू यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने खाद्यान्न विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अधिकारी अनावश्यक रूप से व्यापारियों को परेशान न करें। उन्होंने दो टूक कहा कि—“व्यापारियों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

साथ ही उन्होंने व्यापारियों से गुणवत्ता पर कोई समझौता न करने की अपील की। कहा कि बाजार में बेहतर क्वालिटी का खाद्य पदार्थ व उपभोक्ता सामग्री ही उपलब्ध कराई जाए ताकि उपभोक्ताओं का विश्वास बना रहे।जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि —“संगठन की शक्ति ही हमारा आधार है। सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे तो व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।”कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *