ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। थाना क्षेत्र के तिलयानी (थरी) गाँव का एक 25 वर्षीय दिव्यांग युवक घर से अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाँव निवासी गंगा सिंह पुत्र छोटे सिंह ने भरथना थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका दिव्यांग पुत्र राघवेन्द्र 19 सितंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिना बताए घर से निकल गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
