ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।क्षेत्र अंतर्गत दासीपुर मड़ैया निवासी शरीफन बेगम पत्नी स्व0 नसीर खान के घर की कच्ची छत गिरने परिजनों में हड़कंप मच गया, गनीमत यह रही कि हादसे में कोई चोटिल नही हुआ। पीड़ित परिजनों ने हुए करीब 50 हजार रुपए कीमत का सामान दबकर नष्ट होने की जानकारी दी

गृहस्वामिनी के पुत्र मिन्नुद्दीन खां ने बताया कि रविवार की शाम को घर के पीछे की तरफ बने कच्चे कमरे की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में होने से कोई चपेट में नही आया। हादसे में पांच क्विंटल भूसा, अनाज समेत गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
