ग्राहक पंचायत ने उठाई डाकघर की अव्यवस्था और पेयजल आपूर्ति में बिजली कटौती की समस्या

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भरथना की नियमित बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में कस्बे के नागरिकों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से “डाकघर भरथना” में व्याप्त अव्यवस्थाओं को गंभीरता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि डाकघर की कार्यशैली और सुविधाओं की कमी के कारण आम उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस विषय पर संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में दूसरी अहम समस्या सुबह की पेयजल आपूर्ति के दौरान बिजली कटौती को लेकर रखी गई। सदस्यों ने कहा कि पानी की सप्लाई और उसी समय बिजली गुल होने से आमजन को भारी दिक्कत होती है। इस पर निर्णय लिया गया कि इस समस्या के समाधान के लिए उपखंड अधिकारी भरथना को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को आवाज़ देना और समाधान के लिए प्रशासन तक पहुंचाना है। बैठक में यह भी तय हुआ कि आगे भी नगर और ग्रामीण क्षेत्र की उपभोक्ता समस्याओं को चिन्हित कर निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

इस बैठक में ग्राहक पंचायत जिला अध्यक्ष एडवोकेट निशांत पोरवाल, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, नगर सचिव इंजीनियर हिमांशु गुप्ता, दविंदर सिंह, अमित श्रीवास्तव, रामप्रकाश पाल, रजत गुप्ता, मयंक पोरवाल, ऋषभ गुप्ता, पुनीत गुप्ता, ऋषभ पोरवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *