ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। थाना क्षेत्र के नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में 11 सितम्बर की रात मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता ने कॉलोनी के ही एक युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया थे। नगला गुदे कांशीराम कॉलोनी निवासी रघुवर दयाल का उसके बेटे गौरव से झगड़ा हो गया था जिस पर कॉलोनी के ही एक नामजद ने मारपीट कर दी थी. जिससे उसके बेटे की मौत हो गयी थी. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
उक्त मामले मे गैर इरादतन ह्त्या व एससी/एसटी एक्ट के मामले में नाजद आरोपों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. उपनिरीक्षक ब्रजनंदन ने बताया कि गैर इरादतन हत्या व एससी/एसटी में नामजद आरोपी राजा गोस्वामी उर्फ़ सुमित को शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे भरथना इटावा रोड स्थित मंदिर के समीप कांशीराम कॉलोनी जाने वाले मोड़ पर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।.
फोटो – पुलिस गिरफ्त में खड़ा आरोपी
