गाय ने अधेड़ महिला को किया लहूलुहान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला बृजराज नगर वार्ड नंबर 25 में रविवार की शाम उस वक्त हडकम्प मच गया जब एक आवारा गाय ने मोहल्ला निवासिनी अधेड़ महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। विकास पब्लिक स्कूल वाली गली में हुई इस घटना में 55 वर्षीय विमला देवी पत्नी सुरेश सिंह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं कि तभी काले रंग की एक आवारा गाय ने अचानक हमला बोल दिया।

गाय के हमले से विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके एक कान की बुरी तरह चोट लगने से फट गया, जबकि सीने की कई पसलियां भी टूट गईं। घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे वारदात की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

परिजनों ने तुरंत उन्हें मरणासन स्थिति में इटावा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *