गाँव में दिखी ज़हरीली विषखापर, ग्रामीणों में दहशत, युवाओं ने दिखाई बहादुरी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: क्षेत्र के ग्राम पीपरीपुर में पिछले चार दिनों से एक ज़हरीली विषखापर (सांप की प्रजाति) के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। सांप के डर से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे और बच्चों को बाहर निकलने से रोक दिया गया था।

बुधवार की शाम यह विषखापर गांव के बाहर झाड़ियों में दिखाई दी। मौके पर मौजूद गांव के कुछ साहसी युवाओं ने बिना देरी किए उसे काबू में कर लिया और उसे सुरक्षित तरीके से गांव से काफी दूर जंगल की ओर छोड़ दिया। इस कार्य से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।

विषखापर को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्रामीण युवाओं में जितिन, राजा, सत्या और हिरदेश प्रमुख रूप से शामिल रहे। ग्रामीणों ने इन युवाओं की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और साहस से गांव में बड़ा खतरा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *