ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा।विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत आनेपुर के मजरा छत्तनापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभार्थियों को मिला पोषाहार।

विकास खण्ड महेवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत आनेपुर के आंगनबाड़ी केंद्र छत्तनापुर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संध्या दुबे एवं सहायक संगीता देवी द्वारा लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया गया।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित पोषाहार उपलब्ध कराया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री संध्या दुबे ने उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संतुलित आहार से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है। वहीं सहायक संगीता देवी ने स्वच्छता एवं नियमित पोषाहार सेवन पर भी जोर दिया।
लाभार्थियों ने समय पर पोषाहार वितरण के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
