कुंए में पड़ा मिला अधेड़ का शव, मचा हडकम्प

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के एक में शुक्रवार की सुबह उस समय हडकम्प मच गया. जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितयों में घर के बाहर बने कुंए में पड़ा मिला. जैसे ही परिजनों ने कुंए में शव पडा देख परिजनों में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची फायर यूनिट तथा पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकालकर कब्जे में लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव मुडैना समसपुर निवासी 41 वर्षीय कुंअर सिंह पुत्र अतर सिंह रोज की भांति घर से बाहर शौच के लिए निकले थे. किन्तु काफी देर तक वापस ना पहुचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे परिजनों ने कुंए में शव पड़ा देखा. जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर यूनिट तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कुंए में पड़े कुंअर सिंह के शव को बाहर निकाला जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है. वहीँ पैर फिसलने के कारण कुंए में गिरने की आशंका जताई जा रही है.

मृतक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी लाली देवी तथा इकलौते पुत्र बसंत समेत चार अविवाहित पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया है. घटना के बाद से मृतक के परिवार के जीवन निर्वाहन करने का संकट खड़ा हो गया. उक्त घटना के बाद मृतक के तमाम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *