ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना:इटावा–कन्नौज हाईवे पर पड़ियापुर के पास शुक्रवार दोपहर ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार भरथना से बिधूना की ओर जा रहे ऑटो में सवार रवि 38, उनकी पत्नी सोनी 32 व उमा 30 पत्नी पंकज निवासी कटहरा, भरथना हादसे में घायल हो गए। बताया गया कि सामने से आ रहे बाइक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में ऑटो चालक बाल बाल बच गया जबकि बाइक चालक मौके से भाग गया।
घायल रवि ने बताया कि वह परिजनों के साथ मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य से संबंधित नोटिस के सिलसिले में भरथना तहसील गया था। वहां से ऑटो द्वारा गांव लौटते समय रास्ते में बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह, उसकी पत्नी और भाई की पत्नी घायल हो गई। सीएचसी में इलाज के बाद हम सभी घर पहुच गए है।
