ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जसवंतनगर के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता द्वारा त्रिवेणी होटल एंड रिसॉर्ट जसवंत नगर हाईवे पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।साथ ही वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश मंत्री बीके वर्मा जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष लाल जी पोरवाल जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी अशोक पोरवाल जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया अभिषेक दीक्षित बसरेहर नगर अध्यक्ष नवीन यादव जसवंत नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता महामंत्री विनोद जैन कोषाध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता श्याम गुप्ता सहित सैकड़ो व्यापारीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी श्याम किशोर गुप्ता सुनील जैन राजीव माथुर रघुवीर सिंह यादव मुन्नालाल संखवार का फूलमाला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा वृक्षारोपण, यानि पेड़ लगाना, पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह न केवल हमें शुद्ध हवा और पानी प्रदान करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने और जैव विविधता को बनाए रखने में भी मदद करता है। हम सभी को कम से कम एक एक पेड़ का पौधा अवश्य लगाना चाहिए साथ ही उसकी देखरेख पूरी, तत्परता से करनी चाहिए।