इटावा के एनसीसी कैडेट अमरनाथ ने IMA देहरादून में जीता परेड ड्रिल का गोल्ड मेडल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा (इटावा)
जनपद इटावा की 4 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट जो कि बटालियन के सीनियर अंडर ऑफिसर अमरनाथ ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में आयोजित 12 दिवसीय उत्तराखंड प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। कैडेट अमरनाथ ने परेड ड्रिल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर बटालियन और जिले को गौरवान्वित किया।
कैडेट अमरनाथ कर्म क्षेत्र महाविद्यालय, इटावा के छात्र हैं। वह प्रेमशंकर दुबे के पुत्र हैं तथा ग्राम तुलसीपुर, पोस्ट कुमहबर, जनपद इटावा के निवासी हैं। प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्होंने अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का शानदार परिचय दिया।

आईएमए देहरादून में आयोजित उत्तराखंड कैंप के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधांशु द्विवेदी, सूबेदार मेजर कपिल देव, ट्रेनिंग जेसीओ सतनाम सिंह, सूबेदार जीतराम, आनंद भंडारी, तारिक अहमद, हवलदार विजय पाल सिंह, वीरेंद्र,CHM तोरन श्री,विजंत सिंह, सरमन सिंह सहित बटालियन के समस्त अधिकारियों एवं जवानों ने कैडेट अमरनाथ को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कैडेट अमरनाथ ने बताया कि वह रविवार को प्रशिक्षण शिविर पूर्ण करेंगे तथा सोमवार को बटालियन के साथ वापस प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि आईएमए में मिला यह अनुभव उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है और इससे उन्हें सेना में सेवा करने की प्रेरणा मिली है।
कैडेट की इस उपलब्धि से महाविद्यालय, एनसीसी बटालियन एवं क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *