इटावा की पावन धरती पर आयोजित हुई सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा की पावन धरती पर आयोजित हुई सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि अमनीव विजन स्कूल ने उत्कृष्टता से संपन्न की। जिसमें इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। 5 स्वर्ण,2 रजत,1 कांस्य पदक अपनी झोली में कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। संघ की कोषाध्यक्ष नबीला जी ने बताया कि अंडर 14 इयर्स अंडर 29 किलोग्राम भर वर्ग में प्रियदर्शन शाक्य स्वर्ण पदक,अंडर 14 इयर्स अंडर 32 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल वर्मा रजत पदक,अंडर 14 इयर्स अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग में अदम्य अनुराग का कांस्य पदक, अंडर 14 इयर्स बालिका वर्ग में अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी यादव का स्वर्ण पदक। संघ के सह प्रशिक्षक श्याम जी व हरि गोविंद सिंह जी ने बताया कि अंडर 17 इयर्स अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्र प्रताप का स्वर्ण पदक,अंडर 38 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव कुशवाहा का स्वर्ण पदक,अंडर 48 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य सिंह का स्वर्ण पदक, बालिका वर्ग में आराध्या सिंह ने ओवर 68 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर इटावा में नए कीर्तिमान स्थापित किए। संघ के मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता जी ने सभी की उपलब्धियों पर हर्ष जताया। वहीं इटावा जिले में प्रथम बार ताइक्वांडो खेल के रियो ओलंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता अहमद अबू घोष ने संघ के खिलाड़ियों के साथ समय व्यतीत किया एवं उन्होंने अपने अनुभव साझा किया। वहीं इटावा जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से अमनीव विजन स्कूल के वाइस चेयरमैन डॉ विकास यादव जी को ब्रांड एंबेसेडर की पदवी से नवाजा गया। डॉ विकास यादव जी की ताइक्वांडो खेल में दिए गए योगदान की वजह से उन्हें ये पदवी से नवाजा गया। हमारे लिए गौरवान्वित क्षण ये भी है कि, जिले के प्रथम व्यक्तित्व श्री डॉ विकास यादव जी को ग्रांड मास्टर जियांगहिली रिपब्लिक ऑफ कोरिया 9th डॉन ब्लैक बेल्ट ने 1st डॉन ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया। पूरे भारत में उपाधि कुछ चयनित शख्सियत को ही प्राप्त हुई है, शाहरुख खान,अजय देवगन,टाइगर श्रॉफ । बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे जिले के ऊर्जावान एवं युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ विकास यादव जी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *