ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। आज कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन के पदाधिकारियों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के लिए जिलाधकारी को ज्ञापन सौंपा संगठन की मासिक पंचायत की बैठक कचहरी में हुई इसके बाद नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम को दिया गया यहां संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष रामजीवन दोहरे आदि रहे भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन की मासिक पंचायत इटावा में आहूत की गई पंचायत का संचालन रामजीवन दोहरे जिलाध्यक्ष इटावा ने किया जिसमें मुख्य अतिथि श्याम सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव शामिल रहे
1-देश में बारिश के कारण किसान की धान की फसल नष्ट हो गयी है, जिससे किसानों का काफी नुकसान हो गया है किसानों को मुआवजा दिलाया जाये
2- देश में महंगाई चरम सीमा पर है इसको तत्काल प्रभाव से रोका जाये जिससे किसान व मजदूर का भरण पोषण हो सके
3-उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग द्वारा बिजली के बिल के नाम पर अवैधं वसूली की जा रही है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ से तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाये
4-देश में किसान सम्मान निधि द्वारा किसानो को जो किसान निधि दी जा रही है उसमें से कुछ किसानों को किसान निधि अभी तक नही मिली है किसान निधि दी जाये
5-लाखों लोग पुल के नीचे रेलवे के किनारे रहकर कोयला / पॉलिथिन बेचकर जीवन जी रहे हैं गरीबी से उनकी मृत्यु हो जाती है सरकार उनकी दशा पर ध्यान केन्द्रित कराना है
6-उ०प्र० के ग्राम पंचायतों में जो गऊशालायें बनवाई गई है वो केवल कागजों में नाम पर चढी हुई है आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे है और किसानों की बची हुई फसल को नष्ट कर रहे है ग्राम प्रधानों को निर्देश देकर आवारा पशुओं को गऊशालाओं में भिजवायें
7-किसानों के सभी कर्ज माफ करने की आवश्यकता है, जिससे किसान भाई नई जिंदगी जी सके एक लाख कर्ज माफ करना काफी नहीं है किसानों की कर्ज मांफ किया जाए
8-रेलों में वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान रखते हये विकलांग/महिलाओं की तरह कोच की व्यवस्था सुनिश्चित हो
9-मजदूरों को दैनिक मजदूरी बढ़ाई जाये जिससे मजदूर अपने परिवार का भहण पोषण कर सके इस मौके पर संगठन के सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे
1कैप्टन ज्ञानसिंह यादव राष्ट्रीय संयोजक.भगवानदीन उर्फ नन्हें पाण्डेय संष्ट्रीय अध्यक्ष.नरेश चन्द्र गोयल प्रदेश अध्यक्ष.प्रमोद यादव जिलाध्यक्ष औरैया.श्याम सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उम्मेद म०प्र० प्रदेश अध्यक्ष, राजेश गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, नरेश चन्द्र गोयल प्रदेश अध्यक्ष, प्रेमा देवी म०प्र० महिला प्रकोष्ठ, महेश सिंह नरवरिया जिला उपाध्यक्ष, ज्ञानसिंह जिलाध्यक्ष म०प्र० भिण्ड, ओमवती प्रदेश अध्यक्ष, संजू सविता जिला उपाध्यक्ष इटावा, रामजीवन दोहरे जिलाध्यक्ष इटावा एवं सैकड़ों किसान कार्यकताओं ने भाग लिया
