ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

इटावा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन जिला महामंत्री रमेश यादव ने किया l इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने इटावा में व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर आयोजि बैठक में कहा कि आन लाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापार प्रभावित हो रहा है आन लाइन ट्रेडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए l व्यापार मंडल के निरन्तर प्रयासों से 18 हजार से अधिक इकाइयां कार्य कर रही हैं l उन्होंने कहा कि पूरे भारत में छोटे बड़े 7 करोड़ कारोबारी हैं l

ग्राम सभा एवं नगर पंचायत से लेकर देश व प्रदेश भर में अरबों रूपये का भुगतान करते हैं l जिससे देश की योजनाएं चल रही हैं l उन्होंने कहा कि करदाता व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए l जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा सरकारी कर्मचारियों की भांति दिया जाए l विद्युत एवं गृह कर की कॉमर्शियल दरें घरेलू दरों की तरह की जाएं l इस मौके पर एमपी सिंह तोमर, डॉ.एके शर्मा, संतोष सिंह चौहान, हरिगोपाल शुक्ला, रमेश यादव, धर्मेंद्र भदौरिया। सुनीता कुशवाहा, अभिषेक दीक्षित, शरद बाजपेई, शैलेन्द्र राजावत, बीना चौहान, उमेश वर्मा, प्रदीप कन्नौजिया, अनुराग वर्मा, अवधेश दुबे, एसपी तोमर, अनिल मिश्रा, सोमेश अवस्थी, अनिल भदौरिया, सुन्दर लाल, मुनीम सिंह यादव, अभिषेक यादव, इंद्रवीर पाल, कुलदीप बघेल, सौरभ राजावत, रज्जन पोरवाल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे l
