ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 80 क्वाटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरैया गांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान विपिन कुमार निवासी सरैया, भरथना को 20 पौआ देशी शराब के साथ दबोचा गया। वहीं एसआई भगवान सिंह के अनुसार पक्का ताल के पास देर रात करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान दीपक कुमार निवासी मडेला को 20 पौआ अवैध शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसआई ब्रजनंदन सिंह ने बताया कि नगला प्रान के पास रविवार शाम चेकिंग के दौरान अकरम अली निवासी ऊमरसेन्डा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 क्वाटर देशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा एसआई इद्दु हसन ने बताया कि ढुलबजा तिराहा पर चेकिंग में विपिन कुमार निवासी रौरा, भरथना को 20 क्वाटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
