ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने अपर जिलाधिकारी इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव से मुलाकात कर शिकायत कीकहा कि खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें क्षेत्र एवं नगर के विभिन्न विभिन्न जगहों से आ रही हैं इस तरह की शिकायतों का निस्तारण करें, जिससे एक आम व्यापारी अपनी रोजी-रोटी सही से चला सके व ईमानदारी से कार्य कर सके। अपर जिलाधिकारी इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने सही जांच करने का भरोसा दिया ।
इस अवसर पर मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर नगर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप ऊसराहार अध्यक्ष रवि कुमार अनिल कौशल के साथ ऊसराहार के व्यापारियों की समस्या को भी रखा।
