अपने बच्चों को प्लेटफार्म पर छोड़ बकरियों के बच्चों संग ट्रेन में सवार हुई मां

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला फफूंद स्टेशन से एक ट्रेन में सवार हुई महिला के साथ उसकी दो बेटियां तथा एक बेटा व दो बकरी के बच्चे भी थे। महिला बकरी के बच्चों को लेकर ट्रेन में सवार हो गई किंतु खुद के बच्चे भूलवश प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए। राहत की बात यह रही कि करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चे दूसरी ट्रेन से भरथना स्टेशन आकर अपनी मां से मिल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फफूंद निवासी एक महिला अपने दो बच्चियों खुशी 12 वर्ष तथा हैप्पी 10 वर्ष व एक पांच वर्षीय पुत्र सक्षम तथा दो बकरी के बच्चों के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन से भरथना के लिए गोविंदपुरी अलीगढ़ फास्ट मेमू में सवार होकर यात्रा करने वाली थी। स्टेशन पर भीड़ भाड़ के दौरान अचानक ट्रेन आ गई जल्दबाजी में महिला अपने तीनों बच्चों को स्टेशन के प्लेटफार्म पर छोड़कर बकरियों के बच्चों के साथ ट्रेन में सवार हो गई। जब तक महिला को अपने बच्चों का ध्यान आया तब तक ट्रेन चल दी और जल्दबाजी में महिला के बच्चे प्लेटफार्म पर ही छूट गए।

ट्रेन जैसा ही भरथना स्टेशन पर आकर रुकी तो महिला भी भरथना स्टेशन पर उतर गई। वही बताया जा रहा है कि महिला की सबसे बड़ी पुत्री 12 वर्षीय खुशी फफूंद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की सूझबूझ के चलते तीनों बच्चों को पीछे से आ रही है एक पैसेंजर ट्रेन में बैठा दिया गया तथा किसी सहयात्री द्वारा बेटी ने अपनी मां को फोन कर बताया कि मैं पैसेंजर ट्रेन में बैठकर भरथना स्टेशन पर पहुंच रही हूं। सूचना मिलने के बाद मां करीब डेढ़ घंटे तक भरथना रेलवे स्टेशन पर बच्चों का इंतजार करती रही।

बच्चों को भरथना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पाकर मां ने राहत की सांस ली और तीनों बच्चों को अपने साथ लेकर मां घर चली गई। फिलहाल उक्त घटना के संबंध में मां के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है किंतु बताया जा रहा है कि मां फफूंद स्टेशन से भरथना स्टेशन के लिए यात्रा कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *